अगर आपका सपना सब इंस्पेक्टर बनने का है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, क्युकी इस आर्टिकल में हम आपको सब इंस्पेक्टर कैसे बने इसकी पूरी जानकारी विस्तृत रूप से बताने वाले है, इस आर्टिकल में हम सब इंस्पेक्टर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और वेतन आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे.

si kaise bane

SI कैसे बने?

SI का फुल फॉर्म सब इंस्पेक्टर होता है यह पुलिस चौकी का मुख्य अधिकारी होता है जबकि पुलिस थाने का मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर (थानेदार) होता है, सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग का सबसे छोटा अधिकारी लेवल का पद होता है इनके बैच पर 2 स्टार लगे होते है जिससे इन अधिकारीयों की पहचान होती है, अगर आप सब इंस्पेक्टर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते है तो आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आपका किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम स्नातक उतीर्ण होना अनिवार्य है, अगर आप ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में अध्ययनरत है तो भी आप इसमें आवेदन कर सकते है लेकिन इंटरव्यू के समय तक आपको स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी अनिवार्य है, इसके अलावा आपको देवनागरी लिपि का ज्ञान होना आवश्यक है.

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्र सीमा

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए सभी राज्यों में अलग अलग उम्र सीमा रखी जाती है, अगर आप राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते है तो आपकी न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 25 वर्ष तक होनी अनिवार्य है एवं आरक्षित वर्गो को उम्र में नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी.

  • SC / ST / OBC / MBC / EWS वर्ग के पुरुषो को 5 वर्ष की छुट दी जाती है.
  • SC / ST / OBC / MBC / EWS वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छुट दी जाती है.
  • जनरल वर्ग की सभी महिलो को 5 वर्ष की छुट दी जाती है.

साब इंस्पेक्टर के लिए फिजिकल टेस्ट

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए आपका फिजिकल रूप से फिट होना जरूरी है तभी आप इस पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न योग्यताएं पूरी करनी होगी

  • लम्बाई – पुरुष वर्ग की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी एवं महिला वर्ग की न्यूनतम लम्बाई 152 सेमी तक होनी चाहिए.
  • चेस्ट – पुरुष उम्मीदवारों का चेस्ट बिना फुलाएं 81सेमी एवं फुलाने के बाद 86 सेमी तक होना आवश्यक है,
  • वजन – महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 47.5 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है.

सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन कैसे करें

सब इंस्पेक्टर के आवेदन राज्य के लोक सेवा आयोग के द्वारा निकाले जाते है जिसमे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जब भी आपके राज्य में सब इंस्पेक्टर पद के लिए विज्ञप्ति जारी होती है तो उसमे आवेदन करके आप इसकी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है.

सब इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया

जब आप सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करते है तो इसके बाद आपको इसकी चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा, सब इस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया कई अलग अलग चरणो में रखी जाती है जो की निम्न प्रकार से है.

लिखित परीक्षा

जब आप सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करते है तो इसके बाद सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा देनी होगी, यह परीक्षा कुल 400 अंक की होती है एवं इसमें आपको 2 पेपर देने होते है जो निम्न प्रकार से होगे.

  • जनरल हिंदी – यह 200 अंको का हाई स्कोरिंग पेपर होता है, इस पेपर को करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है.
  • GK & GS – दूसरा पेपर जनरल नोर्लेज और जनरल साइंस का होता है, यह पेपर भी 200 अंको का होता है एवं इसमें आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है.

इस परीक्षा में 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाती है एवं इन दोनों पेपर में प्राप्त होने वाले अंक आपकी मेरिट में जोड़े जाते है, लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए आपको दोनों पेपर में न्यूनतम 36% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है.

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET / PST)

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जाता है, यह टेस्ट कुल 100 अंको का होता है जिसमे आपको निम्न प्रकार के अलग अलग टेस्ट देने होते है.

  • 100 मीटर दौड़ –  पुरुष उम्मीदवारों को लगभग 14 सेकंड और महिला उम्मीदवारों को लगभग 17 सेकंड में पूरी करनी होगी.
  • Long Jump – पुरुष उम्मीदवारों को लगभग 15 फीट और महिला उम्मीदवारों को लगभग 10 फीट कूदना होगा.
  • 5 KM दौड़ –  पुरुष उम्मीदवारों को लगभग 25 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को लगभग 35 मिनट में पूरी करनी होगी.

फिजिकल टेस्ट कुल 100 अंको का होता है जिसमे से आपको न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य है तभी आप अगले चरण में जा सकते है.

साक्षात्कार

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा, साक्षात्कार कुल 50 अंको का होता है जिसमे आपके व्यक्तित्व, नेतृत्व और व्यवहार आदि को जांचा जाता है.

मेडिकल टेस्ट

साक्षात्कार के बाद आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इसमें आपके स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जाँच की जाती है एवं आपकी आँखों की जाँच की जाती है. इसमें सफल होने के लिए आपकी आँखों का विजन 6/6 होना चाहिए एवं ख़राब आँखों का विजन 6/9 होना चाहिए, इसके अलावा आपको कलर ब्लाइंडनेस या नॉक-नी जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए.

दस्तवेज सत्यापन

अंत में आपको दस्तावेज सात्यापन के लिए बुलाया जाता है इसमें आपके सभी दस्तावेजो की जाँच की जाती है, अगर आपके दस्तावेजो में कोई गलती है या कोई दस्तावेज कम है तो उसे सही करने के लिए आपको पर्याप्त समय दिया जाता है उस समय के दौरान आपको अपने दस्तावेज सही करके सम्बन्धित विभाग में दिखाने होते है.

जब यह सभी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो इसके बाद एक फाइनल मेरिट निकाली जाती है, इसमें कैंडिडेट को प्राप्त अंको के आधार पर अलग अलग रैंक दी जाती है एवं इसी के माध्यम से कैंडिडेट का सब इंस्पेक्टर के लिए चयन किया जाता है, इसके बाद चयनित कैंडिडेट को ट्रेडिंग के लिए भेजा जाता है.

सब इंस्पेक्टर की ट्रेडिंग कितनी होती है

सब इंस्पेक्टर की ट्रेडिंग अनुमानित एक वर्ष तक की होती है जिसमे इन अधिकारीयों को इनडोर, आउटडोर और फील्ड प्रशिक्षण दिया जाता है, इसमें इन्हें नियम कानून सिखाये जाते है एवं कार्य करने का तरीका जैसे थाने के कार्य, FIR प्रक्रिया, केस जांच और  कानून व्यवस्था ड्यूटी आदि सिखाया जाता है.

सब इंस्पेक्टर का वेतन

जब आप सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित हो जाते है तो इसके बाद 2 वर्ष तक आपका प्रोबेशन पीरियड होता है उस दौरान आपको ₹26,500/- रूपए का फिक्स वेतन दिया जाता है एवं प्रोबेशन पूरा होने के बाद आपको पे लेवल 11 के अनुसार ₹4200 रूपए का ग्रेड पे दिया जाता है जिसमे आपका मासिक वेतन अनुमानित ₹45,000 से ₹55,000 तक बनता है.

प्रोबेशन पूरा होने के बाद आपको सरकार की तरफ से आपको DA, HRA, TA, Uniform, Risk Allowance और Medical Facilities जैसे विभिन्न भत्ते और सुविधाएँ भी प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़े – 12वी के बाद पुलिस कैसे बने? पुलिस कांस्टेबल बनने की पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने सब इंस्पेक्टर कैसे बने इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेख12वी के बाद पुलिस कैसे बने? पुलिस कांस्टेबल बनने की पूरी प्रक्रिया
अगला लेखसीबीआई ऑफिसर कैसे बने? जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन
Raghuveer Singh
Raghuveer Singh is a government job content creator with 5+ years of experience covering Sarkari Jobs, exam notifications, syllabus updates, and recruitment alerts.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें