राजस्थान लैब असिस्टेंट (2026) का एडमिट कार्ड जारी – यहाँ से करें डाउनलोड

Published On: May 3, 2026
rajasthan lab assistant admit card

अगर आपने राजस्थान लैब असिस्टेंट की भर्ती 2026 में आवेदन किया था तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खबर है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलोक राज जी के बयान के अनुसार लैब असिस्टेंट भूगोल की परीक्षा 9 मई को एक पारी में आयोजित करवाई जाएगी, जबकि लैब असिस्टेंट साइंस की परीक्षा 10 मई को 2 पारियों में आयोजित करवाई जाएगी.

राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड अपडेट

इवेंटतारीख
Exam City Slip2 मई 2026
Admit Card Release Date5 मई 2026
Geography Exam9 मई 2026
Science & GK Exam10 मई 2026

लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी 2 मई को जारी की जानी थी, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार किसी तकनीकी समस्या के कारण 2 मई को एग्जाम सिटी से जुडी जानकारी जारी नहीं की गयी, हालांकि जल्दी ही एग्जाम सिटी से जुडी जानकारी RSSB की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

राजस्थान लैब असिस्टेंट का एडमिट कार्ड कब आयेगा

लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस वाले स्टूडेंट के एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी किये जायेंगे जिन्हें आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है, ध्यान रखे की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता पड़ेगी.

लैब असिस्टेंट के लिए परीक्षा की गाइडलाइन पहले ही जारी की जा चुकी है जिसे आप RSSB के ऑफिसियल टेलीग्राम चैनल पर जाकर देख सकते है एवं एग्जाम सिटी से जुडी जानकारी जल्दी ही RSSB के द्वारा जारी की जाने वाली है.

लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

लैब असिस्टेंट के एडमिट कार्ड को आप कई अलग अलग तरीको से डाउनलोड कर सकते है, अगर आप चाहे तो इसे RSSB की अधिकारिक वेबसाईट या SSO के माध्यम से  डाउनलोड कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

  • लैब असिस्टेंट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले https://recruitment.rajasthan.gov.in/ की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • इसके बाद आपको लैब असिस्टेंट के सामने Get Admit Card का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड का सेक्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें.
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने ओपन हो जायेगा, अब आप डाउनलोड के ऊपर क्लिक करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है एवं उसकी प्रिंट निकाल सकते है.

SSO के द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करना

अगर आप चाहो तो SSO आईडी के माध्यम से भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है, इसके लिए आपको SSO की वेबसाईट पर जाकर अपनी SSO आईडी लॉग इन करनी है, इसके बाद आपको Recruitment के सेक्शन में जाना है.

अब आपको इसमें एडमिट कार्ड का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करें एवं इसके बाद आपको लैब असिस्टेंट भर्ती का चुनाव करना है, जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी करेंगे तो इसके बाद आपके सामने लैब असिस्टेंट का एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा.

एडमिट कार्ड में कौन कौनसी जानकारी संकलित होगी

एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम से जुडी कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है जिन्हें आपको ध्यान से देखना आवश्यक है, इसमें आपको निम्न प्रकार की जानकारी देखने के लिए मिलेगी.

  • आपका नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा सेंटर का पता
  • परीक्षा का समय
  • पेपर का नाम
  • परीक्षा शिफ्ट
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े निर्देश

इस तरह की तमाम जानकारी आपको एडमिट कार्ड में देखने के लिए मिल जाएगी, जब आप परीक्षा देने जाते है तो उस वक्त आपको एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के लिए कोई वैध दस्तावेज साथ में लेकर परीक्षा सेंटर जाना होगा ताकि परीक्षा के दौरान आपको किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

1. लैब अटेंडेंट का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

लैब अटेंडेंट का एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को जारी होने वाला है, 5 तारीख को किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी हो सकता है.

2. लैब असिस्टेंट का एग्जाम कब होगा?

लैब असिस्टेंट भूगोल वालो की परीक्षा 9 मई को होगी जबकि लैब असिस्टेंट साइंस वालो की परीक्षा 10 मई को होने वाली है.

3. राजस्थान 2026 में लैब असिस्टेंट की सैलरी कितनी है?

लैब असिस्टेंट का शुरूआती मूल वेतन ₹28,900 रूपए है एवं अन्य सभी भत्ते मिलाने के बाद एक लैब असिस्टेंट को 41,000/- से 45,000/- रूपए तक का वेतन दिया जायेगा.

Raghuveer Singh

Raghuveer Singh is a government job content creator with 5+ years of experience covering Sarkari Jobs, exam notifications, syllabus updates, and recruitment alerts.

Related Posts

Leave a Comment