होमInstagram Tipsइंस्टाग्राम पर लाइक कैसे बढ़ाएं? 10 सबसे आसान तरीके

इंस्टाग्राम पर लाइक कैसे बढ़ाएं? 10 सबसे आसान तरीके

आज हम आपको इंस्टाग्राम पर लाइक कैसे बढ़ाएं इसके बारे में बताने वाले हैं। अगर आप एक इंस्टाग्राम यूजर है और आप अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक बढ़ाना चाहते है तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट पर लाइक की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ने लगेगी।

इंस्टाग्राम पर लाइक कैसे बढ़ाएं

इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइक बढ़ाने के कई अलग-अलग तरीके उपलब्ध हैं। अगर आप सही तरीके को फॉलो करते हैं, तो आपके पोस्ट पर लाइक बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप कम समय में ज्यादा लाइक प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप हमारे द्वारा बताए गए निम्न तरीके अपना सकते हैं।

हाई क्वालिटी के पोस्ट डालें

सबसे पहले तो आपको अपने अकाउंट पर हाई क्वालिटी के पोस्ट डालने चाहिए। अगर आप अपनी पोस्ट में फोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, तो वह HD क्वालिटी में होना चाहिए। अक्सर ज्यादातर यूजर हाई क्वालिटी वाले पोस्ट देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने अकाउंट में हाई क्वालिटी वाले पोस्ट अपलोड करते हैं, तो इससे आपको अपनी पोस्ट में ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करें

अगर आपने अपने अकाउंट को प्राइवेट किया हुआ है, तो इसके कारण भी आपकी पोस्ट पर कम लाइक प्राप्त होंगे। ऐसे में आपको अपना अकाउंट पब्लिक करना चाहिए। अगर आप अपने अकाउंट को पब्लिक करते हैं, तो आपकी पोस्ट सभी इंस्टाग्राम यूजर को दिखाई देगी। ऐसे में आपकी पोस्ट पर ज्यादा लाइक और कमेंट प्राप्त होंगे। अगर आप अपने अकाउंट को पब्लिक करना चाहते हैं, तो आप निम्न तरीका अपना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन खोलना है एवं उसमें अपना अकाउंट लॉग इन करना है।
  • अब आपके सामने इंस्टाग्राम का होमपेज खुलेगा। इसमें सबसे नीचे आपको प्रोफाइल का आइकॉन दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने प्रोफाइल पेज खुलेगा। इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको इसमें Account Privacy का एक विकल्प दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब यहाँ पर आपको Private Account का विकल्प ऑन किया हुआ दिखाई देगा। इसको आप ऑफ कर दीजिए।

इतनी सेटिंग करने के बाद आपका अकाउंट पब्लिक हो जाएगा एवं इसके बाद आपकी पोस्ट और रील्स को इंस्टाग्राम के सभी यूजर देख पाएंगे एवं लाइक कर पाएंगे।

पोस्ट में हैशटैग्स जरूर डालें

अगर आप अपनी पोस्ट को कम समय में ट्रेंडिंग में लाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अपनी पोस्ट में हैशटैग्स का उपयोग करना चाहिए। अगर आप अपनी पोस्ट में सही हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी पोस्ट ज्यादा यूजर को दिखाई देगी एवं आपकी पोस्ट वायरल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे आपको अपनी पोस्ट में काफी ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

सही समय पर पोस्ट करें

ज्यादा लाइक प्राप्त करने के लिए आपको सही वक्त पर पोस्ट पब्लिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपके ज्यादातर Followers किस वक्त ऑनलाइन रहते हैं एवं उसी वक्त आप अपनी पोस्ट को पब्लिश करते हैं, तो इससे आपकी पोस्ट ज्यादा यूजर देख पाएंगे और आपकी पोस्ट पर ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

अपनी पोस्ट को शेयर करें

आप अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके भी अपने पोस्ट के व्यू और लाइक बढ़ा सकते हैं। अगर आपके दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा Followers हैं, तो ऐसे में आप उस अकाउंट पर अपनी पोस्ट को शेयर करके अपनी पोस्ट की रीच बढ़ा सकते हैं। इससे आपको अपनी पोस्ट में बहुत ही अच्छा ग्रोथ देखने के लिए मिल सकता है।

ट्रेंडिंग टॉपिक पर पोस्ट करें

ट्रेंडिंग टॉपिक वे टॉपिक होते हैं जो सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ट्रेंडिंग टॉपिक के ऊपर पोस्ट करते हैं, तो आपकी पोस्ट के वायरल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है और आपकी पोस्ट बहुत ही कम समय में ग्रोथ करने लगती है। अधिकांश इंस्टाग्राम क्रिएटर अपने पोस्ट पर ज्यादा लाइक प्राप्त करने के लिए इसी तरीके का चुनाव करते हैं।

रेगुलर पोस्ट करें

आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेगुलर पोस्ट पब्लिश करने चाहिए। अगर आप नियमित रूप से अपने अकाउंट पर पोस्ट पब्लिश करते हैं, तो इससे आपका अकाउंट एक्टिव रहता है एवं इंस्टाग्राम एल्गोरिदम आपकी पोस्ट को ज्यादा यूजर तक पहुंचाता है। ऐसे में अगर किसी यूजर को आपकी पोस्ट पसंद आती है, तो वह आपकी पोस्ट को लाइक कर सकता है। इस प्रकार से आपकी पोस्ट धीरे-धीरे अच्छी ग्रोथ करने लग जाएगी।

एक ही कैटेगरी पर पोस्ट करें

अक्सर ज्यादातर यूजर यही गलती करते हैं कि वे ज्यादा लाइक के चक्कर में अलग-अलग कैटेगरी के ऊपर पोस्ट पब्लिश करना शुरू कर देते हैं। इससे उन्हें मनचाहा रिजल्ट देखने के लिए नहीं मिल पाता। अगर आप हकीकत में इंस्टाग्राम पर लाइक बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपको एक ही कैटेगरी के ऊपर पोस्ट पब्लिश करने का प्रयास करना चाहिए।

अगर आप एक ही कैटेगरी के ऊपर पोस्ट पब्लिश करते हैं, तो इससे आपके Followers आपकी पोस्ट को देखने में रुचि दिखाएंगे एवं उनके द्वारा आपको बहुत ही अच्छा Response देखने के लिए मिलेगा। इससे आपकी पोस्ट वायरल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

अपने Followers की रुचि को पहचानें

अगर आपको इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक प्राप्त करने हैं, तो आपको अपने Followers की रुचि को पहचानना बेहद ही आवश्यक है। अगर आप अपने Followers की रुचि को पहचान लेते हैं, तो इसके बाद आपको उनकी रुचि के अनुसार पोस्ट करनी चाहिए। इससे आपके पोस्ट पर ज्यादा लाइक प्राप्त होंगे एवं आपके Followers आपकी पोस्ट को शेयर करने में रुचि दिखाएंगे, जिससे आपको पोस्ट पर ज्यादा व्यू प्राप्त होंगे।

नियमित रूप से रील्स बनाएं

अगर आपका अकाउंट नया है और आपके अकाउंट पर ज्यादा Followers नहीं हैं, तो ऐसे में आपको अपने अकाउंट पर नियमित रूप से अच्छी-अच्छी रील्स बनाकर अपलोड करनी चाहिए। अगर आप अपने अकाउंट में नियमित रूप से रील्स बनाकर अपलोड करते हैं, तो इससे ज्यादा यूजर आपकी रील्स को देख पाएंगे एवं अगर आपकी कोई रील वायरल हो जाती है, तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा लाइक और Followers प्राप्त हो सकते हैं।

अपनी गलतियों में सुधार करें

अगर आप नियमित रूप से पोस्ट करते हैं, इसके बाद भी आपकी पोस्ट पर लाइक नहीं आ रहे हैं, तो इसका मुख्य कारण यही है कि आप कहीं न कहीं कोई गलती कर रहे हैं, जिसके कारण लोग आपकी पोस्ट को पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी गलतियों को पहचानना चाहिए और उनमें सुधार करना चाहिए। आप अपनी गलतियों में जितना ज्यादा सुधार करेंगे, आपकी पोस्ट उतनी ही जल्दी वायरल होने लगेगी।

ऑडियंस के कमेंट का रिप्लाई करें

जब भी आप कोई पोस्ट करते हैं, तो आपने देखा होगा कि कई यूजर आपकी पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट करते हैं। ऐसे में आपको सभी यूजर के कमेंट का रिप्लाई करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप सभी यूजर के कमेंट का रिप्लाई करते हैं, तो इससे आप अपने Followers के साथ बेहतर संबंध बना पाएंगे एवं आपके Followers आपकी पोस्ट को देखने में रुचि दिखाएंगे।

पोस्ट का प्रमोशन करें

अगर आप थोड़े बहुत पैसे इन्वेस्ट करने में सक्षम हैं, तो ऐसे में आप अपनी पोस्ट का प्रमोशन करवा सकते हैं। अगर आप अपनी पोस्ट को प्रमोट करते हैं, तो इससे आपकी पोस्ट ज्यादा यूजर को दिखाई देगी एवं आपकी पोस्ट पर ज्यादा लाइक प्राप्त हो पाएंगे। इस तरीके से आप बहुत ही कम समय में अपने अकाउंट को प्रमोट कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

इंस्टाग्राम रील पर लाइक कैसे बढ़ाएं?

अगर आप अपनी रील्स पर लाइक बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ट्रेंडिंग टॉपिक के ऊपर हाई क्वालिटी की रील्स बनानी चाहिए। इससे आपको रील्स पर ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइक और फॉलोअर्स कैसे बढ़ते हैं?

अगर आप ट्रेंडिंग टॉपिक के ऊपर रेगुलर हाई क्वालिटी के पोस्ट पब्लिश करते हैं, तो इससे आपके अकाउंट के लाइक और फॉलोअर्स बहुत ही तेजी से बढ़ने लग जाएंगे।

अधिक लाइक पाने के लिए मुझे इंस्टाग्राम पर कब पोस्ट करना चाहिए?

ज्यादा लाइक प्राप्त करने के लिए आपको रात के 11 बजे के बाद पोस्ट करना चाहिए, क्योंकि इस वक्त ज्यादातर लोग फ्री होते हैं एवं अधिकांश लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपको अपनी पोस्ट पर ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

मुझे कितनी बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहिए?

यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप दिन में कितनी बार पोस्ट करते हैं। हालांकि, प्रतिदिन एक पोस्ट करना अच्छा माना जाता है। इससे आपका अकाउंट जल्दी ग्रोथ करने लगेगा एवं आपको ज्यादा लाइक प्राप्त हो सकते हैं।

इस लेख में हमने आपको इंस्टाग्राम पर लाइक कैसे बढ़ाएं इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। अगर आप इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Raghuveer Singh
Raghuveer Singhhttps://rdcresult.in
मेरा नाम रघुवीर चारण है और में राजस्थान का निवासी हूँ, इस ब्लॉग पर में केवल सोशल मीडिया से जुडी जानकारी पूर्ण विश्लेषण और सटीकता के साथ शेयर करता हूँ
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments