आज हम आपको आरएएस ऑफिसर कैसे बने इसके बारे में बता रहे है, अक्सर कई युवाओं का सपना होता है की वो आरएएस अधिकारी के रूप में अपना बेहतर भविष्य बनाए, लेकिन ज्यादातर युवाओं को आरएएस अधिकारी बनने का सही तरीका पता नहीं होता तो ऐसे में यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, क्युकी इस लेख में हम आपको आरएएस ऑफिसर बनने की पूरी प्रक्रिया बतायेंगे.

ras kaise bane

आरएएस ऑफिसर कैसे बने

आरएएस का पूरा नाम राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी होता है, यह राजस्थान का एक लोकप्रिय और जिम्मेदारी वाला पद माना जाता है जिसके अंतर्गत SDM, DSP, BDO और तहसीलदार जैसे विभिन्न पदों पर कैंडिडेट को नियुक्ति दी जाती है, अगर आप एक आरएएस अधिकारी बनना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न बाते पता होनी आवश्यक है.

आरएएस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता

आरएएस अधिकारी बनने के लिए आपका किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविधालय से किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम स्नातक उतीर्ण होना जरूरी है, अगर आप स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे है तो भी आप इसमें आवेदन कर सकते है लेकिन मुख्य परीक्षा तक आपको स्नातक उतीर्ण की डिग्री प्राप्त करनी होगी.

आरएएस बनने के लिए उम्र सीमा

आरएएस बनने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी आवश्यक है, राजस्थान के आरक्षित वर्गो को उम्र में नियमानुसार छुट प्रदान की जाती है.

  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 3 वर्ष की छुट दी जाती है.
  • एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 5 वर्ष की छुट दी जाती है.

आरएएस के लिए आवेदन कैसे करें

आरएएस बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है, इसके आवेदन पत्र RPSC के द्वारा निकाले जाते है जब RPSC के द्वारा RAS की विज्ञप्ति निकाली जाती है तो उसमे आवेदन करके आप इसकी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है एवं एक आरएएस अधिकारी बन सकते है.

आरएएस की चयन प्रक्रिया

आरएएस एक अधिकारी लेवल का पद होता है इसलिए इसकी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती है, अगर आप एक आरएएस अधिकारी बनना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा.

1. प्रारंभिक परीक्षा

जब आप आरएएस के लिए आवेदन करते है तो इसके बाद सबसे पहले आपको प्रारंभिक परीक्षा में शामिल किया जाता है, यह 200 अंको का पेपर होता है जिसमे आपको सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है, इस पेपर को करने के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाता है.

ध्यान रखे की इस परीक्षा में एक तिहाई की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाती है, यानी की अगर आप किसी भी सवाल का गलत उत्तर देते है तो उसका एक तिहाई अंक काटा जायेगा एवं यह केवल क्वालीफाई पेपर होता है इस पेपर में प्राप्त होने वाले अंक आपकी मेरिट में नही जोड़े जाते.

2. मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के बाद आपको मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाता है, इस परीक्षा में 4 वर्णात्मक पेपर होते है जो की 200-200 अंको के होते है, यह परीक्षा कुल 800 अंको की होती है जो की निम्न प्रकार से है.

  • सामान्य अध्ययन I – इस पेपर में आपको इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन और अंकेक्षण से जुड़े सवाल पूछे जाते है.
  • सामान्य अध्ययन II – इस पेपर में आपको प्रशासकीय नीतिशास्त्र, सामान्य विज्ञान, तकनीक और भूगोल से जुड़े सवाल पूछे जाते है.
  • सामान्य अध्ययन III – इस पेपर में आपको भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, विश्व राजनीति, समसामयिक मामले, लोक प्रशासन, खेल, योग, व्यवहार और विधि आदि से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे.
  • सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी – इस पेपर भाषा दक्षता जांचने के लिए आयोजित किया जाता है, इसमें आपको व्याकरण, संक्षिप्त लेखन, निबंध और अनुवाद जैसे सवाल पूछे जाते है.

यह सभी पेपर 200-200 अंको के होगे एवं इन पेपर में आपको प्रश्नों के उत्तर वर्णनात्मक तरीके से लिखने होगे, इसमें प्रत्येक पेपर के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जायेगा.

ध्यान रखे की पिछले कुछ वर्षो से RPSC लगातार अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर रहा है और अपने परीक्षा पैटर्न को कठिन बनाता जा रहा है, हाल में RPSC की परीक्षाओं में UPSC के पैटर्न को फॉलो किया जाने लगा है इसलिए अगर आप RAS की परीक्षा में सफल होना चाहते है तो आपको गहराई से पढाई करनी होगी.

3: साक्षात्कार

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, यह टेस्ट 100 अंको का होता है एवं इसमें आपकी प्रशासनिक क्षमता, नेतृत्व गुण, राजस्थान की संस्कृति की समझ और आपके व्यक्तित्व का आंकलन किया जाता है.

अंत में मुख्य परीक्षा के 800 अंक और साक्षात्कार के 100 अंको को मिलाकर कुल 900 अंको में से एक मेरिट जारी की जाती है उस मेरिट के आधार पर किसी भी कैंडिडेट का इस पद के लिए चयन किया जाता है. इसके बाद चयनित कैंडिडेट को फाउंडेशन की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सम्बंधित पद पर नियुक्ति प्रदान की जाती है.

आरएएस का वेतन किया होता है

आरएएस बनने के बाद 2 वर्ष तक आपका प्रोबेशन पीरियड चलता है जिसमे आपको 39,300/- रूपए की फिक्स सैलरी दी जाती है एवं इसमें से RGHS और GPF आदि के ₹3,000 से ₹4,000 तक की कटौती करने के बाद आपको हर महीने ₹35,000 से ₹36,000 तक की सैलरी दी जाती है.

जब आपका प्रोबेशन पीरियड पूरा हो जाता है तो इसके बाद आपको पे लेवल 14 के तहत 5400 रूपए का ग्रेड पे दिया जाता है एवं इसमें आपको शुरुआत में ₹56,100 मासिक वेतन के साथ अन्य कई तरह के सरकारी भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाती है. सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी भत्तो को मिलाने के बाद आपका मसिक वेतन ₹75,000 से ₹82,000 तक आसानी से बन जाता है.

नोट – अगर RAS की कोचिंग करना चाहते है लेकिन आप आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण RAS की कोचिंग नही कर पा रहे है तो ऐसे में आप राजस्थान में चल रही अनुप्रिती कोचिंग योजना में आवेदन कर सकते है, इसमें आपको सरकार की तरह से निशुल्क RAS की कोचिंग करवाई जाती है एवं कोचिंग का जितना भी खर्चा होता है वो सरकार के द्वारा किया जाता है,

यह भी पढ़ेसीबीआई ऑफिसर कैसे बने? जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन

इस लेख में हमने आरएएस अधिकारी कैसे बने इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

पिछला लेखसीबीआई ऑफिसर कैसे बने? जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन
Raghuveer Singh
Raghuveer Singh is a government job content creator with 5+ years of experience covering Sarkari Jobs, exam notifications, syllabus updates, and recruitment alerts.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें