आज हम आपको सीबीआई ऑफिसर कैसे बने इसके बारे में बता रहे है, सीबीआई का पूरा नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो है जो की देश की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा जांच एजेंसी है, इसमें भी पुलिस विभाग की तरह कई अलग अलग पद होते है एवं सभी अधिकारीयों की रैंक भी अलग अलग होती है, इस लेख में हम आपको सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए जरूरी योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन आदि से जुडी विस्तृत जानकारी बताने वाले है.

सीबीआई ऑफिसर कैसे बने
सीबीआई ऑफिसर का पद बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद माना जाता है इसलिए इस पद पर केवल योग्य उम्मीदवारों को ही नियुक्ति दी जाती है, अगर आप सीबीआई में अधिकारी बनना चाहते है तो आपको इसकी चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर आपका इस पद के लिए चयन किया जायेगा.
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपका किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम स्नातक होना अनिवार्य है, आप किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उतीर्ण करने के बाद इसमें आवेदन कर सकते है, अगर आप स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत तो भी आप इसमें आवेदन करने योग्य माने जायेंगे लेकिन इंटरव्यू होने तक आपको स्नातक उतीर्ण की डिग्री प्राप्त करनी जरूरी है.
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए उम्र सीमा
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी अनिवार्य है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छुट प्रदान की जाती है.
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 3 वर्ष की छुट दी जाती है.
- एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 5 वर्ष की छुट दी जाती है.
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए शारीरिक मापदंड
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए कुछ अलग अलग प्रकार के शारीरिक मापदंड रखे गये है जिन्हें पूरा करने के बाद ही आप इसमें नौकरी प्राप्त कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रकार की योग्यता पूरी करनी होगी.
- ऊंचाई – पुरुष वर्ग की न्यूनतम उंचाई 165 सेमी एवं महिला वर्ग की न्यूनतम उंचाई 150 सेमी होनी आवश्यक है.
- चेस्ट – पुरुष वर्ग का चेस्ट बिना फुलाए 76 सेमी और फुलाने के बाद 81 सेमी होना जरूरी है.
- दृष्टि – चश्मे के साथ या बिना चश्मे आँखों का विजन 6/6 और 6/9 होना जरूरी है.
सीबीआई ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें
सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, इसके आवेदन पत्र SSC CGL के द्वारा निकाले जाते है जिसमे आवेदन करने के बाद आप इसकी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते है, जब भी SSC के द्वारा CGL की विज्ञप्ति जारी की जाती है तो उस वक्त आपको इसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
ध्यान रखे की आपका टारगेट सीबीआई ऑफिसर बनना है इसलिए जब भी आप ऑनलाइन आवेदन करते है तो उस वक्त Sub-Inspector in CBI वाले ऑप्शन को टॉप पर रखे, इससे आपको चयन के बाद सीबीआई ऑफिसर की पोस्ट आसानी से मिल सकती है.
टियर-1 परीक्षा
जब आप SSC CGL में आवेदन करते है तो इसके बाद सबसे पहले आपको टियर-1 परीक्षा देनी होगी, यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन OMR Based परीक्षा होगी. यह केवल क्वालीफाई परीक्षा होती है इस परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंक आपकी मेरिट में नही जोड़े जाते.
इस परीक्षा में आपको 100 सवाल पूछे जायेगे एवं प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा, ध्यान रखे की इस परीक्षा में एक चौथाई की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी यानि की अगर आप एक सवाल का गलत उत्तर देते है तो उसका 0.50 अंक काटा जायेगा, इस परीक्षा में आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है जिसमें प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर दिया जायेगा.
टियर-II परीक्षा
जब आप टियर-1 परीक्षा में सफल हो जाते है तो इसके बाद आपको टियर-2 परीक्षा में शामिल किया जायेगा, इस परीक्षा में 2 अलग अलग Session होते है, 1st Session में आपको एग्जाम देना होगा जबकि 2nd Session में आपको डेटा एंट्री और टाइपिंग करवाई जायेगी, यह Session निम्न प्रकार से होगे.
Session-1
- सेक्शन-1 – इसमें आपको मैथ्स और रीजनिंग से जुड़े 60 प्रश्न पूछे जायेंगे एवं यह पेपर 180 अंको का होगा, इसमें गलत उत्तर देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जायेगी एवं इस पेपर के लिए आपको एक घंटे का समय दिया जायेगा.
सेक्शन-II – इसमें अंग्रेजी के 45 और सामान्य जागरूकता के 25 सवाल पूछे जायेंगे, इस प्रकार से इस पेपर में कुल 70 प्रश्न पूछे जाते है एवं यह पेपर 210 अंको का होगा, इस पेपर में भी 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग रखी जाएगी एवं इस पेपर के लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जायेगा.
- सेक्शन-III – इसमें कंप्यूटर नॉलेज के 20 सवाल पूछे जाते है एवं यह पेपर 60 अंको का होगा, ध्यान रखे की यह केवल क्वालीफाई पेपर होगा.इस पेपर के लिए आपको 15 मिनट का समय दिया जाएगा.
Session-II
- सेक्शन-IV – इसमें आपका डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट लिया जाता है, यह 15 मिनट का टेस्ट होता है जिसमे आपको लगभग 2000 की-डिप्रेशन का डाटा एंट्री टास्क पूरा करना होता है, यह भी एक क्वालीफाई टेस्ट होता है.
फिजिकल टेस्ट
जब आप लिखित परीक्षा में उतीर्ण हो जाते है तो इसके बाद आपको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, इसमें आपकी हाइट, चेस्ट आदि को नापा जाता है एवं इसके बाद दौड़, लंबी कूद या अन्य शारीरिक गतिविधियां आयोजित करवाई जाती है जिन्हें आपको क्वालीफाई करना होता है.
मेडिकल टेस्ट
जब आप फिजिकल टेस्ट में सफल हो जाते है तो इसके बाद आपको मेडिकल टेस्ट के लिया बुलाया जाता है, इसमें आपके स्वास्थ्य की जाँच की जाती है एवं आपके आँखों की जाँच की जाती है, अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है और आँखों का विजन 6/6 या 6/9 है तो आपको इस टेस्ट में सफल घोषित किया जायेगा.
दस्तावेज सत्यापन
जब आप मेडिकल टेस्ट में सफल हो जाते है तो इसके बाद अंत में आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा, इसमें आपके सभी दस्तवेजो की जाँच की जाती है एवं अगर कोई दस्तवेज गलत या कम है तो उसे सही करने के लिए चयनित अभ्यर्थी को एक निश्चित समय दिया जाता है उस दौरान वो अपने दस्तावेज सही करवा सकते है एवं कोई दस्तावेज कम है तो उसे बना बनवा सकते है.
अंत में एक फाइनल मेरिट जारी की जाती है जिसमे आपको प्राप्त अंको के आधार पर अलग अलग रैंक दी जाती है, इस फाइनल मेरिट के आधार पर ही किसी भी कैंडिडेट का सीबीआई ऑफिसर पद के लिए चयन किया जाता है, जब आपका नाम फाइनल मेरिट में आ जाता है तो इसके बाद आपको सम्बंधित विभाग के द्वारा अपॉइंटमेंट लेटर दिया जायेगा, इसके बाद आपको कुछ महीने की ट्रेनिंग देनी होगी एवं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको सम्बन्धित पोस्ट पर नियुक्ति दी जाएगी.
सीबीआई ऑफिसर का वेतन
सीबीआई ऑफिसर का वेतन उनकी पद और रैंक के हिसाब से अलग अलग होता है, अगर आप SSC CGL के द्वारा सीबीआई ऑफिसर बनते है तो आपको पे लेवल 7 के अनुसार वेतन दिया जायेगा जिसमे आपका मूल वेतन ₹44,900 से ₹1,42,400 तक हो सकता है एवं आपका ग्रेड पे ₹4,600 तक होगा, इसके अलावा आपको महंगाई, सुरक्षा, यात्रा, मकान, राशन आदि के लिए अलग अलग भत्ते दिए जाते है.
सीबीआई की ट्रेनिंग कहा होगी
जब आपका सीबीआई ऑफिसर पद के लिए अंतिम रूप से चयन हो जाता है तो इसके बाद आपको सीबीआई की ट्रेनिंग के लिए CBI Academy, गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) भेजा जायेगा, यहाँ पर आपको 59 सप्ताह (लगभग 14 से 15 महीने) तक की ट्रेनिंग करवाई जाती है एवं इसमें आपको कानूनी ज्ञान, जांच के तरीके, फॉरेंसिक साइंस, शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण, आईटी और साइबर सुरक्षा जैसी चीजे सिखायी जाती है.
यह भी पढ़े – सब इंस्पेक्टर कैसे बने? आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन
इस लेख में हमने सीबीआई ऑफिसर कैसे बने इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.


