अगर आपका सपना पुलिस में नौकरी करने का है तो इस लेख में हम आपको 12वी के बाद पुलिस कैसे बने इसकी पूरी प्रक्रिया बताने वाले है, अक्सर कई लोगो को वर्दी का एक अलग ही जूनून होता है एवं ज्यादातर लोगो का सपना होता है की वो पुलिस विभाग में नौकरी करें लेकिन सही जानकारी पता न होने के कारण उनका सपना पूरा नही हो पाता, अगर आप 12वीं उतीर्ण है और पुलिस में नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा.

12th ke baad police kaise bane

12वी के बाद पुलिस कैसे बने?

जैसा की आप जानते होगे की पुलिस विभाग में कई अलग अलग पद होते है एवं पुलिस विभाग का सबसे छोटा पद कांस्टेबल का होता है जिसमे आप 12वीं उतीर्ण करने के बाद आवेदन कर सकते है, इसके अलावा दुसरे जितने भी पद है उनके लिए आपको स्नातक उतीर्ण करना होगा.

12वीं के बाद पुलिस कांस्टेबल बनने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, इसके लिए आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी पता होनी चाहिए तभी आपका पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना पूरा हो सकता है.

पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आपका किसी भी मान्यताप्राप्त विधालय से न्यूनतम 12वीं उतीर्ण होना जरूरी है, अगर आप Telecommunication में कांस्टेबल बनना चाहते है तो इसके लिए आपका 12वीं में फिजिक्स और मैथ/कंप्यूटर विषय होना अनिवार्य है.

अगर आप कांस्टेबल ड्राईवर पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास 12वीं के साथ साथ LMV/HMV (Light Motor Vehicle / Heavy Motor Vehicle) दोनों ड्राइविंग लाइसेंस एक साल से पुराने होने आवश्यक है तभी आप ड्राईवर की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है.

कांस्टेबल बनने के लिए उम्र सीमा

कांस्टेबल बनने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच में होनी आवश्यक है, SC, ST, OBC, MBC, EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को उम्र में 5 वर्ष की छुट दी जाती है एवं आरक्षित वर्ग की महिलाओं को उम्र में 10 वर्ष की छुट दी जाती है.

कांस्टेबल बनने के लिए शारीरिक मापदंड

कांस्टेबल बनने के लिए आवेदक का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है, इसके लिए कुछ अलग अलग शर्ते रखी गयी है जिसे आपको पूरा करना होगा.

  • उंचाई – पुरुष वर्ग की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए एवं महिला वर्ग की न्यूनतम उंचाई 152 सेमी होनी चाहिए.
  • सीना – पुरुष वर्ग का सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने के बाद 86 सेमी या इससे अधिक होना चाहिए  महिला वर्ग के लिए यह मापदंड लागू नहीं है.
  • वजन – पुरुष वर्ग के लिए यह मापदंड लागु नही है, महिला वर्ग का न्यूनतम वजन 47.5 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है.

अगर आप इन सभी शारीरिक योग्यताओ को पूरा करते है तो आप कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकते है.

कांस्टेबल के लिए आवेदन कैसे करें

कांस्टेबल की विज्ञप्ति राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा निकाली जाती है जिसमे आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, अगर आप राजस्थान के निवासी है तो सबसे पहले आपको 12वीं लेवल की CET की परीक्षा देनी होती जब आप इस परीक्षा में उतीर्ण हो जाते है तो इसके बाद ही आप कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकते है.

CET की परीक्षा उतीर्ण करने के बाद जब भी कांस्टेबल की विज्ञप्ति जारी होती है तो उसमे आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जब आप इसमें ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो इसके बाद आपको इसकी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा.

कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया

कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया कई अलग अलग चरणों में रखी जाती है जिसे पूरा करने के बाद ही आप कांस्टेबल बन सकते है, इसके लिए सभी राज्यों में अलग अलग नियम बनाए गए है, हम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल बनने की चयन प्रक्रिया बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

लिखित परीक्षा

जब आप इसमें आवेदन करेंगे तो इसके बाद सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी जो OMR आधारित होगी, यह परीक्षा 150 अंको की होती है एवं इस परीक्षा में आपको कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, सामान्य ज्ञान (GK), करंट अफेयर्स और राजस्थान का इतिहास, संस्कृति व भूगोल से जुड़े 150 बहुविकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे जाते है.

इस परीक्षा में एक चौथाई की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाती है एवं इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए आपको न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है, यह परीक्षा कुल 2 घंटे की होती है

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET / PST)

जब आप लिखित परीक्षा में सफल हो जाते है तो इसके बाद आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है एवं महिला उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होती है, इसके अलावा इसमें उंचाई, सीने और वजन का माप भी लिया जाता है.

मेडिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, इसमें आपके स्वास्थ्य की जाँच की जाती है एवं आपकी आँखों की जाँच की जाती है. इसमें सफल होने के लिए आपकी आँखों का विजन 6/6 होना चाहिए एवं ख़राब आँखों का विजन 6/9 होना चाहिए, इसके अलावा आवेदक को कलर ब्लाइंडनेस या नॉक-नी की समस्या नहीं होनी चाहिए.

दस्तावेज सत्यापन

जब आप मेडिकल टेस्ट में सफल घोषित हो जाते है तो इसके बाद आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा, इसमें आपके दस्तावेजो की जाँच की जाती है एवं अगर आपका कोई दस्तावेज अधुरा है तो उसे सही करने के लिए आपको एक निश्चित समय दिया जाता है उस दौरान आपको अपने दस्तावेज पुरे करके संबधित विभाग को सबमिट करने होते है.

अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर आपका कांस्टेबल पद के लिए चयन किया जाता है एवं चयनित कैंडिडेट को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. अगर आपके पास NCC सर्टिफिकेशन है या आपने होम गार्ड में नौकरी की हुई है तो आपको कुछ अतिरिक्त अंको का फायदा मिलता है.

कांस्टेबल में अतिरिक्त अंको का विवरण

जिन कैंडिडेट के पास NCC का सर्टिफिकेट है या जो कैंडिडेट होम गार्ड में अपनी सेवा दे रहे है अथवा जिन कैंडिडेट ने सम्बंधित कोर्स में डिप्लोमा किया है उन्हें अतिरित्क्त अंको का लाभ दिया जाता है जो की निम्न प्रकार से होगा:

एन.सी.सी. प्रमाण पत्र के अंक

क्रम सं.प्रमाण पत्रअंक
1सी प्रमाण पत्र10
2बी प्रमाण पत्र08
3ए प्रमाण पत्र06

होमगार्ड सेवा के अंक

क्रम सं.सेवा अवधिअंक
13 वर्ष सेवा10
22 वर्ष सेवा08
31 वर्ष सेवा06

डिप्लोमा के अंक

क्रम सं.योग्यताअंक
1एम.ए./एम.एससी. (क्रिमिनोलॉजी/साइबर सुरक्षा)10
2सिक्योरिटी मैनेजमेंट / सोशल साइंस08
3अन्य संबंधित डिप्लोमा06

कांस्टेबल की ट्रेनिंग

कांस्टेबल पद पर चयन होने के बाद आपको ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है जहां पर आपको 36 सप्ताह यानी की 9 महीने की ट्रेनिंग करवाई जाती है, इस दौरान आपको शारीरिक दक्षता, परेड, हथियार का इस्तमाल करना, कानून, कंप्यूटर और भीड़ को नियंत्रित करने जैसी पुलिसिंग की बुनियादी चीजें सिखाई जाती हैं.

कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनने के बाद 2 साल तक आपका प्रोबेशन पीरियड होता है इस दौरान आपको ₹14,600 रूपए का एक फिक्स मानदेय दिया जाता है इसमें से RGHS और अन्य कटौतियां करने के बाद आपको अनुमानित ₹13,500 रूपए तक का वेतन दिया जाता है.

जब आपका प्रोबेशन पूरा हो जाता है तो इसके बाद आपका बेसिक पे 20,800 रूपए हो जाता है इसके साथ ही आपको डीए, एचआरए, हार्ड ड्यूटी अलाउंस और मेस आदि के भत्ते भी दिए जाते है जिन्हें मिलाने के बाद आपका मासिक वेतन 35,000 से 38,000  रूपए तक बनता है एवं सभी प्रकार की कटौतिया करने के बाद आपको अनुमानित 32,000 से 34,000 रूपए का वेतन दिया जाता है.

कांस्टेबल का प्रमोशन

कांस्टेबल बनने के बाद आपके पास प्रमोशन के काफी ज्यादा अवसर होते है जो निम्न प्रकार से होती है.

  • सीनियर कांस्टेबल
  • हेड कांस्टेबल
  • सब इंस्पेक्टर
  • इंस्पेक्टर

अगर आपकी नौकरी कम उम्र में लग जाती है तो आप सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर के पद तक प्रमोशन प्राप्त कर सकते है वही अगर आपकी नौकरी ज्यादा उम्र में लगती है तो आप हेड कांस्टेबल के पद तक पहुँच सकते हो, इसमें आपके कार्य, अनुभव और रिक्त पदों को ध्यान में रखकर प्रमोशन दिया जाता है

यह भी पढ़े – सब इंस्पेक्टर कैसे बने? आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन

इस लेख में हमने कांस्टेबल कैसे बने इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में कांस्टेबल बनने से जुडा कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

अगला लेखसब इंस्पेक्टर कैसे बने? आवश्यक योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन
Raghuveer Singh
Raghuveer Singh is a government job content creator with 5+ years of experience covering Sarkari Jobs, exam notifications, syllabus updates, and recruitment alerts.

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें